Thursday, June 16, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का सुपरहिट जोक

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
हंसी-मज़ाक June 17, 2016
अगर आपको रुपए गिरे मिल जाएं!

ज्ञान की बात:

अगर किसी बंदे को जमीन पर गिरे हुए पैसे मिल जाएं...
तो वह अगले एक महीने तक नीचे देखकर चलता है!

चिरंजीवी, नोएडा।
आप और मजेदार जोक्स मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। हमारी मोबाइल साइट का लिंक है - m.nbt.in
और जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल June 17, 2016


मेष (Aries): आज आप सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रशंसा के पात्र बनेंगे। धन लाभ का योग है। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। आज आप बौद्धिक चर्चा में भी हिस्सा ले सकते हैं। लेकिन अपनी वाणी पर संयम रखना आवश्यक है।

वृषभ (Taurus): आपका आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आपके कार्य निर्धारित रूप से योजना के अनुसार पूर्ण होंगे। आर्थिक लाभ की भी संभावना है। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। व्याधिग्रस्तों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। सहकर्मियों से लाभ होने की संभावना।

मिथुन (Gemini): आपको जीवनसाथी और संतानों के आरोग्य का विशेष ध्यान रखें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद या बौद्धिक चर्चा से दूर ही रहें तो बेहतर। अपमान न हो इसका विशेष ध्यान रखें। मित्रों के पीछे खर्च होने की संभावना है। आज प्रवास टालने का प्रयास करें।

कर्क (Cancer): ग्लानि से आज आपका मन व्यथित रहेगा। प्रफुल्लितता, स्फूर्ति और आनंद का आज अभाव रह सकता है। परिवारजनों के साथ तकरार होने की संभावना है। धन का खर्च होने और अपयश की आशंका है। छाती में विकार हो सकता है।

सिंह (Leo): आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। अपने सहोदर के साथ सम्बन्धों में निकटता का अनुभव करेंगे। उनका सहकार भी आपको मिलेगा। सम्बन्धों में भावना की गहराई को आप समझ सकेंगे। किसी रमणीय पर्यटनस्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। कार्य-सफलता के योग हैं।

कन्या (Virgo): परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। मधुर वाणी से आप अपना निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा। भोजन में मिष्ठान्न मिल सकता है। व्यर्थ के खर्च न हो इसका ध्यान रखें। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी होगी।

तुला (Libra): आप व्यवस्थित रूप से आर्थिक योजना बना सकेंगे। आपकी सृजनात्मक शक्ति आज श्रेष्ठ रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता का अनुभव भी करेंगे। दृढ़ विचारों के साथ आप कार्य पूर्ण कर सकेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृश्चिक (Scorpio): आज आप तकरार में न ही उतरें तो बेहतर होगा। बातचीत में किसी के साथ भ्रांति न हो इसका ध्यान रखें। शारीरिक कष्ट और मानसिक चिंताओं से आप परेशान रहेंगे। आनंद-प्रमोद के पीछे विशेष खर्च होने की संभावना है।

धनु (Sagittarius): आज का दिन आप के लिए लाभकारी है। गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद आप ले सकेंगे। मित्रों के साथ सुंदर स्थल पर प्रवास का आयोजन होगा। आय में वृद्धि के योग है। भोजन अच्छा मिल सकता है।

मकर (Capricorn): आज आप को व्यापार-सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। उगाही, प्रवास, आय आदि के लिए अच्छा दिन है। सरकार और मित्रों, सम्बन्धियों से लाभ होगा। उनसे भेंट-उपहार मिलने से आनंद होगा। परंतु अग्नि, जल और अकस्मात से दूर रहें।

कुंभ (Aquarius): आप का आज का दिन मिश्र फलदायी है। शारीरिक रूप से आप को अस्वस्थता का अनुभव होगा। फिर भी आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। शरीर में स्फूर्ति कम रहने के कारण कार्य करने का उत्साह कम रहेगा। ऊपरी अधिकारियों की अप्रसन्नता भी आपको अखरेगी।

मीन (Pisces): आपको आज का दिन ईश्वरभक्ति और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में बिताने की सलाह देते हैं। आज के दिन आपको थोड़ी बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पडे़गा। स्वास्थ्य के विषय में आज विशेष ध्यान देना पड़ेगा। उगाही का धन व्यापारियों को मिल सकता है। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here