Thursday, February 4, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का सुपरहिट जोक

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
हंसी-मज़ाक February 05, 2016
14 फरवरी को क्या है?

संता: 14 फरवरी को क्या है, सब बड़े खुश हैं।

बंता: तेरे पास बीवी है या गर्लफ्रेंड?

संता: बीवी

बंता: तो फिर महावीर जयंती है।

प्रज्ञा, रायबरेली
आप और मजेदार जोक्स मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। हमारी मोबाइल साइट का लिंक है - m.nbt.in
और जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल February 05, 2016


मेष (Aries): आज के दिन आप थकान, आलस्य और व्यग्रता का अनुभव करेंगे। आपको आज स्फूर्ति नहीं लगेगी। बात-बात में क्रोध आएगा जिससे आपका कार्य न बिगड़े इसका ध्यान रखें।

वृषभ (Taurus): आज आप शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। किसी नए कार्य का प्रारंभ न करने की सलाह है। खान-पान में विशेष ध्यान रखें। संभव हो तो प्रवास टालें।

मिथुन (Gemini): आप मनोरंजन तथा आनंद-प्रमोद में व्यस्त रहेंगे। मित्रों और परिजनों के साथ आनंदित वातावरण में दिन बिता पाएंगे। सामाजिक रूप से सम्मान और प्रसिद्धि भी प्राप्त करेंगे।

कर्क (Cancer): गणेशजी के आशीर्वाद से आज का दिन आपके लिए आनंददायक सफलता प्रदान करनेवाला होगा। परिजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। आवश्यक कार्य में खर्च होगा।

सिंह (Leo): आज आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सृजनात्मक कार्य सुंदर तरीके से संपन्न होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। मित्रों के साथ भेंट आनंददायी होगी।

कन्या (Virgo): आज के दिन समय अनुकूल नहीं है ऐसा गणेशजी कहते हैं। कई बातों को लेकर आपको चिंता रहेगी, जिससे आप शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे।

तुला (Libra): भाग्यवृद्धि होनेवाली है आज के दिन, ऐसा गणेशजी कहते हैं। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। किसी धार्मिक प्रवास का आयोजन हो सकता है। नए कार्य के लिए शुभ दिन है।

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी है। अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखें। वाणी पर संयम रखने से परिवार में सुख-शांति बना पाएंगे। विचारों पर नकारात्मकता छाई रहेगी।

धनु (Sagittarius): गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन निर्धारित किए हुए कार्य पूर्ण होंगे। लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता आपको प्रसन्न रखेगी। कीर्ति में वृद्धि होगी।

मकर (Capricorn): आज मन अस्वस्थ रहेगा। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में धन का खर्च होगा। स्वजन और मित्रों के साथ अनबन होगी। धन हानि और मानहानि का योग है। वाणी पर संयम रखें।

कुंभ (Aquarius): इस समय मिलनेवाले लाभों से आपका आनंद दोगुना हो जाएगा। नए कार्य के आयोजन के लिए कार्य का प्रारंभ शुभ सिद्ध होगा। व्यापारियों को विशेष लाभ होगा। आय बढ़ेगी।

मीन (Pisces): आपका आज का दिन शुभ फलदायी है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। नौकरी या व्यापार में आपको सफलता मिलेगी तथा ऊपरी अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। आप आनंदित रहेंगे। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here