Monday, January 4, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का सुपरहिट जोक

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
हंसी-मज़ाक January 05, 2016
इतना डरते क्यों हैं?

डॉक्टर: अब आप खतरे से बाहर हैं, फिर भी आप इतना डर क्यों रहे हैं?

मरीज: जिस ट्रक से मेरी दुर्घटना हुई थी उस पर लिखा था - 'जिंदगी रही तो फिर मिलेंगे'।

विशाल, नोएडा
आप और मजेदार जोक्स मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। हमारी मोबाइल साइट का लिंक है - m.nbt.in
और जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल January 05, 2016


मेष (Aries): आज आप सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रशंसा के पात्र बनेंगे। धन लाभ का योग है। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। समाधानकारी व्यवहार से लाभ की संभावना है।

वृषभ (Taurus): आपका दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आपके कार्य निर्धारित रूप से योजना के अनुसार पूर्ण होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।

मिथुन (Gemini): आपको जीवनसाथी और संतान के आरोग्य के लिए विशेष ध्यान रखने की जरुरत है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद या बौद्धिक चर्चा से दूर रहें। अपमान न हो इसका ध्यान रखें।

कर्क (Cancer): ग्लानि से आज आपका मन व्यथित रहेगा। स्फूर्ति और आनंद का आज अभाव रहेगा। परिजनों के साथ तकरार होने की संभावना है। धन का खर्च होगा। अपयश मिल सकता है।

सिंह (Leo): गणेशजी की कृपा से आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। अपने सहोदर के साथ संबंधों में निकटता का अनुभव करेंगे। उनका सहयोग भी मिलेगा। कार्य-सफलता के योग हैं।

कन्या (Virgo): परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। वाणी की मधुरता से आप अपना निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा। बौद्धिक चर्चा में न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं।

तुला (Libra): आप व्यवस्थित रूप से आर्थिक योजना बना सकेंगे। आज कोई सृजनात्मक प्रवृत्ति हो सकती है। दृढ़ विचारों के साथ कार्य पूर्ण कर सकेंगे। मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा।

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी आज आपको दुर्घटना से बचने, शल्य चिकित्सा न करवाने और तकरार में न उतरने की सूचना देते हैं। बातचीत में किसी के साथ भ्रांति न हो इसका ध्यान रखें।

धनु (Sagittarius): आज का दिन आपके लिए लाभकारी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद ले सकेंगे। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन होगा। आय में वृद्धि के योग हैं।

मकर (Capricorn): आपको व्यापार-संबंधी कार्यों में लाभ होगा। उगाही, प्रवास, आय के लिए दिन अच्छा है। सरकार, मित्रों और संबंधियों से लाभ होगा। उनसे भेंट-उपहार मिलने से आनंद होगा।

कुंभ (Aquarius): आज आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। शरीर में स्फूर्ति कम रहने के कारण कार्य करने का उत्साह कम रहेगा। ऊपरी अधिकारियों की अप्रसन्नता भी आपको अखरेगी।

मीन (Pisces): ईश्वर भक्ति और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में आज का दिन बिताने की सलाह है। प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य के विषय में खास ध्यान रखें। परिजनों के साथ संयम बरतें। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here