नैशनल हेरल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को भेजे गए समन पर दिल्ली हाई कोर्ट के मुहर लगाने से नाराज कांग्रेस संसद में हंगामा कर रही है। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस के ही लोगों ने केस नई बेंच को ट्रांसफर किए जाने का विरोध भी किया था।
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने देश में भ्रष्टाचार फैला रहे क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों (आरटीओ) पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आरटीओ अफसर सबसे भ्रष्ट होते हैं और उनकी वाली लूट चंबल के डकैतों से भी बड़ी होती है।