Tuesday, July 26, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल July 27, 2016


मेष (Aries): स्फूर्ति और ताजगीपूर्ण सुबह से दिन का आरंभ करेंगे। घर में मित्रों और सगे-सम्बन्धियों के आवागमन से खुशी का माहौल रहेगा। उनकी तरफ से मिली हुई भेंट आपको खुश कर देगी। आज आर्थिक लाभ मिलने की भी संभावना है। उत्तम भोजन का लाभ मिलेगा।

वृषभ (Taurus): आज किसी भी प्रकार के अविचारी कदम या निर्णय लेने से पहले संभलना आवश्यक है। किसी के साथ गलतफहमी होने की संभावना है। खराब तबियत आपके मन को भी उदास बनाएगी। परिश्रम का उचित मुआवजा न प्राप्त करने के कारण निराशा महसूस करेंगे।

मिथुन (Gemini): सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होने के संकेत हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों की तरफ से लाभ भी होगा और उनके पीछे पैसे भी खर्च करेंगे। जीवनसाथी की खोज में होंगे तो आज उसके लिए अनुकूल दिन है।

कर्क (Cancer): नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन से आपका उत्साह दोगुना होगा। वेतन वृद्धि या पदोन्नति का समाचार मिले तो कोई आश्चर्य नहीं है। माता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अधिक निकटता रहेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से खुश रहेंगे।

सिंह (Leo): आलस, थकान और बोरियत आपके कार्य करने की गति कम कर देंगे। पेट सम्बन्धी शिकायत रह सकती है। नौकरी-व्यवसाय में विघ्न प्रगति में बाधक बन सकता है। उच्च पदाधिकारियों से आज दूर रहने में ही भलाई है। क्रोध को वश में रखना आवश्यक है।

कन्या (Virgo): मन और संयम को आज मूलमंत्र बनाएं, क्योंकि स्वभाव की उग्रता किसी के साथ मनमुटाव करा सकती है। हितशत्रु विघ्न उपस्थित करेंगे, इसलिए सचेत रहें। नए कार्य की शुरुआत स्थगित रखें। अत्यधिक खर्च हो सकता है।

तुला (Libra): दैनिक कार्यों के बोझ से हल्का होने के लिए आज आप पार्टी, सिनेमा, नाटक या पर्यटन का आयोजन करेंगे और मित्रों को आमंत्रित करेंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों या प्रियतमा के साथ सामिप्य आपको आनंद देगा। सार्वजनिक मान-सम्मान के अधिकारी बनेंगे।

वृश्चिक (Scorpio): पारिवारिक शांति का माहौल आपके तन-मन को स्वस्थ रखेगा। निर्धारित कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं की चाल निष्फल जाएगी। आर्थिक लाभ होगा।

धनु (Sagittarius): संतान के स्वास्थ्य और पढ़ाई को लेकर चिंताग्रस्त रह सकते हैं। पेट सम्बन्धी बीमारियां भी परेशान कर सकती हैं। कार्य की असफलता आपको हताश कर सकती है। गुस्से को वश में रखें। साहित्य, लेखन और कला के प्रति गहरी रुचि रखेंगे।

मकर (Capricorn): ताजगी और स्फूर्ति के अभाव से अस्वस्थता का अनुभव होगा। मन में चिंता की भावना रह सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन या तकरार होने से मन में खिन्नता उत्पन्न होगी। समय से भोजन और शांत निद्रा से वंचित रहना पड़ेगा।

कुंभ (Aquarius): आज मन चिंता मुक्त होने से राहत महसूस करेंगे और आपके उत्साह में भी वृद्धि होगी। बुजुर्गों और मित्रों की तरफ से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं। स्नेहमिलन या प्रवास के माध्यम से मित्रों और स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

मीन (Pisces): आर्थिक आयोजन करने के लिए आज शुभ दिन है। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आय बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। सुरुचिपूर्ण भोजन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन की स्वस्थता आप बनाए रख सकेंगे। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment