Thursday, July 7, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल July 08, 2016


मेष (Aries): आज आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। आप शारीरिक थकान का अनुभव करेंगे। संभव हो तो प्रवास टालें। जिद्दीपन से दूर रहें।

वृषभ (Taurus): आज आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा, ऐसा गणेशजी को प्रतीत होता है। आप किसी भी कार्य को दृढ़ मनोबल एवं पूर्ण विश्वास के साथ कर पाएंगे। पिता एवं पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं।

मिथुन (Gemini): आज का दिन आपके लिए अच्छा और लाभदायी होगा। मित्र, बंधु-बांधवों एवं पड़ोसियों के साथ आपृके सम्बंध अच्छे रहेंगे। आर्थिक रूप से आज आप सजग रहेंगे। पूंजी निवेशकों को गणेशजी सूचित करते हैं कि वे बहुत सावधानीपूर्वक पूंजी निवेश करें।

कर्क (Cancer): आज का दिन मध्यम फलदायी है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज आपके मन में ग्लानि रहेगी। जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको संतोष नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। दाईं आंख में परेशानी होने की संभावना है।

सिंह (Leo): आज आपका दिन शुभ फलदायी होगा। आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। हर कार्य को दृढ़ निश्चय के साथ संपन्न कर पाएंगे। सरकारी कार्यों में तथा सरकार से लाभ होगा। पिता तथा बड़ों का सहयोग मिलेगा।

कन्या (Virgo): आपका दिन शारीरिक एवं मानसिक चिंता के बोझ तले दबकर बीतेगा। आज किसी के भी साथ आपके अहम् का टकराव न हो इसका विशेष ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी में सावधानी रखें। आकस्मिक धन खर्च होगा।

तुला (Libra): आज का दिन शुभफलदायी है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज आपको भिन्न-भिन्न लाभ होने के योग हैं। मित्रों के साथ मिलना-जुलना और कुछ मनोहर स्थलों पर घुमने जाने की संभावना है। गृहस्थ जीवन में पुत्र एवं पत्नी से सुख की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन शुभफलदायी है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आपके गृहस्थजीवन में आनंद और उल्लास बना रहेगा। आपके सभी कार्य बिना अवरोध के संपन्न होंगे। मान-सन्मान मिल सकता है। नौकरी, व्यवसाय में पदोन्नति होगी।

धनु (Sagittarius): गणेशजी आपको यात्रा-प्रवास स्थगित करने को सूचित करते हैं। आज आपके शरीर में थकान रहेगी। स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। मन में चिंता और व्याकुलता रहेगी। संतान के विषय में चिंता होगी। व्यवसाय में बाधाएं उपस्थित होंगी।

मकर (Capricorn): ऑफिस एवं व्यवसाय क्षेत्र में आज परिस्थिति अनुकूल रहेगी, ऐसा गणेशजी कहते हैं। ऑफिस के कार्य आप निपुणता से कर पाएंगे। व्यावहारिक तथा सामाजिक कार्य के लिए बाहर जाने के अवसर मिल सकते हैं।

कुंभ (Aquarius): आज आपमें दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास छलकता हुआ नजर आएगा। प्रणय प्रसंग आपके दिन को आनंदित बनाएंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ पहचान होगी और मित्रता बढ़ेगी।

मीन (Pisces): आज आपका दिन शुभफलदायी है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज आपमें दृढ़ मनोबल एवं आत्मविश्वास का संचार होगा। आरोग्य खूब अच्छा रहेगा। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। दैनिक कार्य अच्छी तरह से कर पाएंगे। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment