Friday, July 8, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल July 09, 2016


मेष (Aries): आज गणेशजी आपको उग्र स्वभाव पर संयम रखने की सलाह देते हैं। आज आप मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। अधिक परिश्रम की तुलना में फल की प्राप्ति कम होगी। संतानों के विषय में आपको चिंता रहेगी।

वृषभ (Taurus): गणेशजी के आशीर्वाद से आज आप किसी भी कार्य को दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ करेंगे तथा उसमें सफलता भी प्राप्त करेंगे। पितृपक्ष की ओर से आपको लाभ हो सकता है।

मिथुन (Gemini): नई योजना का प्रारंभ करने के लिए आज अनुकूल दिन है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। सरकारी लाभ तथा उच्चाधिकारियों से कार्य का उचित फल भी मिल सकता है। भाई-बंधु तथा अड़ोस-पड़ोस के लोगों से हुआ मनमुटाव दूर हो सकता है।

कर्क (Cancer): नकारात्मक अभिगम से व्यवहार न करने का सूचना गणेशजी आज करते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता का अनुभव नहीं कर पाएंगे। निराशा और असंतोष की भावना मन में आज बनी रहेगी।

सिंह (Leo): आप में आज आत्मविश्वास कूट-कूटकर भरा रहेगा। किसी भी कार्य को करने के लिए आप त्वरित निर्णय भी ले सकते हैं। पिता तथा बड़ों की ओर से लाभ होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।

कन्या (Virgo): आज आपके अहम् का किसी दूसरे व्यक्ति के अहम् के साथ टकराव न हो, इसका ध्यान रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। शारीरिक थकान और मानसिक तनाव अधिक रहेंगा। मित्रों के साथ किसी बात पर आपका मनमुटाव होगा।

तुला (Libra): गणेशजी कहते हैं कि आपका आज का दिन शुभफलदायी होगा। विविध क्षेत्रों में हुए लाभ से आपको प्रसन्नता होगी। आय में भी वृद्धि हो सकती है। मित्रों से लाभ होगा और उनके पीछे खर्च भी हो सकता है। पर्यटन स्थल की सैर आपको रोमांचित करेगी।

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी होगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। उच्च अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। आपका हर कार्य आज सफलतापूर्वक संपन्न होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

धनु (Sagittarius): आज आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक रूप से आलस्य और अशक्ति का अनुभव हो सकता है। मन में व्यग्रता रह सकती है। व्यावसायिक रूप से बाधाएं उपस्थित होंगी।

मकर (Capricorn): गणेशजी कहते हैं कि आज अचानक धन खर्च होने का योग है। यह खर्च स्वास्थ्य के कारण अथवा व्यावहारिक या सामाजिक कार्य के लिए बाहर जाने के कारण भी हो सकता है। खान-पान में ध्यान रखिएगा। क्रोध पर संयम रखिएगा।

कुंभ (Aquarius): गणेशजी कहते हैं कि प्रणय के लिए आज अनुकूल दिन है। आज का हर कार्य आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक करेंगे। प्रवास-पर्यटन की संभावनाएं हैं। अच्छा भोजन और नए वस्त्र परिधान करने के प्रसंग उपस्थित होंगे।

मीन (Pisces): आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज आपका मनोबल और आत्मविश्वास में दृढ़ता का अनुभव होगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment