Monday, July 18, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल July 19, 2016


मेष (Aries): आज आप थकान, आलस्य और व्यग्रता का अनुभव करेंगे। बात-बात में क्रोध आ सकता है, जिससे आपका कार्य न बिगड़े अथवा नौकरी, व्यापार के स्थान या घर में किसी को दुःख न पहुंचें इसका विशेष ध्यान रखें।

वृषभ (Taurus): आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। किसी नए कार्य का प्रारंभ न ही करें तो बेहतर। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य बिगड़ने की पूरी संभावना है। संभव हो तो प्रवास टालें।

मिथुन (Gemini): आज के दिन आप मनोरंजन और आनंद-प्रमोद में व्यस्त रहेंगे। मित्रों और परिवारजनों के साथ आनंदित वातावरण में दिन बिता पाएंगे। सामाजिक रूप से सम्मान औऱ प्रसिद्धि भी प्राप्त कर सकेंगे। दांपत्यजीवन सुखमय रहेगा।

कर्क (Cancer): आज का दिन आपके लिए आनंददायक सफलता प्रदान करनेवाला होगा। परिवारजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। आवश्यक कार्य में खर्च होने की संभावना है। फिर भी आर्थिक लाभ के लिए अच्छा दिन है।

सिंह (Leo): आज के दिन आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सृजनात्मकता पूरी तरह से खिलने से सृजनात्मक कार्य सुंदर रूप से संपन्न होंगे। संतानों की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। मित्रों के साथ भेंट आनंददायी रहेगी।

कन्या (Virgo): आज समय कुछ प्रतिकूलता लिए हो सकता है। कई बातों को लेकर चिंताग्रस्त रह सकते हैं, जिससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन होने की आशंका। मां का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, ध्यान रखें।

तुला (Libra): आज के दिन भाग्यवृद्धि होनेवाली है। भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। किसी धार्मिक प्रवास का आयोजन हो सकता है। नए कार्य के प्रारंभ के लिए शुभ दिन है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे।

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी है। अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखें। वाणी पर संयम रखने से परिवार में सुख-शांति बना पाएंगे। विचारों पर नकारात्मकता छाई रहेगी, जिसे दूर करने की जरूरत है। धार्मिक हेतु से खर्च हो सकता है।

धनु (Sagittarius): आज के दिन निर्धारित किए हुए कार्य पूर्ण होंगे। लक्ष्मी जी की कृपा रहेगी। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता आपको प्रसन्न रखेगी। किसी यात्रा स्थल पर प्रवास होने की संभावना है। स्वजनों के मिलने से मन आनंदित रहेगा। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी।

मकर (Capricorn): आज मन अस्वस्थ रह सकता है। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में धन का खर्च होने की आशंका। स्वजन और मित्रों के साथ अनबन होगी। धनहानि और मानहानि की भी संभावना है। आज आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान अधिक रह सकता है।

कुंभ (Aquarius): इस समय मिलने वाले लाभों से आपका आनंद दोगुना हो जाएगा। नए कार्य के आयोजन के लिए कार्य का प्रारंभ शुभ सिद्ध होगा। व्यापारियों को व्यापार में विशेष लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में कीर्ति मिलेगी। संतानों के साथ मेल-जोल अच्छा रहेगा। आय बढ़ेगी।

मीन (Pisces): आपका आज का दिन शुभ फलदायी है। नौकरी या व्यापार में आपको सफलता मिलेगी और ऊपरी अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। इस बात से आपकी प्रसन्नता में भी वृद्धि होगी। व्यापार में उगाही के पैसे मिल सकते हैं। बड़ों और पिता की ओर से लाभ होगा। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment