Monday, July 25, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल July 26, 2016


मेष (Aries): मन की एकाग्रता कम रहने के कारण मन से आप दुखी रहेंगे। शारीरिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। धन का निवेश करने वालों के लिए संभलकर चलना आवश्यक है। यह निवेश लेकिन लाभ कम ही देगा। आवश्यक दस्तावेजों पर अधिक ध्यान दीजिएगा।

वृषभ (Taurus): व्यवहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है। बड़े-बूढ़ों और मित्रों के साथ मिलना होगा। नए मित्र भी बनेंगे जिनकी मित्रता दीर्घकाल तक स्थायी रहेगी। संतानों की प्रगति से मन पुलकित हो जाएगा। पर्यटन या प्रवास के योग हैं। स्वजनों के पीछे धन खर्च हो सकता है।

मिथुन (Gemini): व्यापारी-वर्ग के लिए आज का दिन शुभ है। व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि होने के साथ-साथ सफलता और उगाही का धन भी प्राप्त होगा। पिता और बड़े-बूढ़ों से लाभ होगा। लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि रहेगी। ऊपरी अधिकारियों की शुभ दृष्टि व्यवसाय में कार्यसफलता और लाभ दिलवाएगी।

कर्क (Cancer): दिन का प्रारंभ मानसिक तनाव और अशांतिपूर्वक होगा। शारीरिक रूप से आलस्य और शिथिलता रह सकती है। पेट सम्बन्धित व्याधि रहेगी। किसी भी कार्य में भाग्य सहकार नहीं दे रहा है ऐसा अनुभव होगा। व्यापारी वर्ग को उगाही का धन प्राप्त हो सकेगा।

सिंह (Leo): आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आचार-विचार पर संयम बरतने की और अनैतिक कार्यों से दूर रहें। शारीरिक और मानसिक श्रम अधिक रहेगा। इसलिए स्वास्थ्य में भी अस्वस्थता उत्पन्न हो सकती है। आकस्मिक धनलाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ संभवतः वाद-विवाद टालें।

कन्या (Virgo): कला क्षेत्र के प्रदर्शन से और सामाजिक दृष्टि से आपको यश-कीर्ति और मान-सन्मान प्राप्त होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आप के भागीदारों के लिए समय अनुकूल है। मनोरंजन के क्षेत्र में आपका दिन आनंदपूर्ण बीतेगा। व्यापारियों को उगाही का धन मिलने की संभावना है।

तुला (Libra): आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। किसी भी कार्य को आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक कर सकेंगे। मन को शांत रखें। घर में वातावरण आनंद दायी और शांतिप्रद रहेगा। वाणी पर संयम रखें। कलाकारों के लिए आज का दिन शुभ है, उनके कार्य निपुणता और कला की सूझ को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

वृश्चिक (Scorpio): आज आपको साहित्यिक प्रवृत्ति करना रुचिकर लगेगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। शेयर-सट्टे में लाभ होगा। मनोबल दृढ़ और आत्मविश्वास भरपूर होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त होगी। फिर भी प्रत्येक कार्य को शांति से करें।

धनु (Sagittarius): आज का दिन सावधानीपूर्वक बिताएं। माता के स्वास्थ्य में हो रहा परिवर्तन और परिवार का वातावरण आपकी स्वस्थता पर नकारात्मक असर न करें इसका ध्यान रखें। इससे आपका भी स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। स्वभाव में प्रेम भाव की वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है।

मकर (Capricorn): जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण होगा। मित्रों के साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन बना पाएंगे। भाईयों और स्नेहीजनों के साथ सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। व्यवसायीजनों को व्यवसाय सम्बन्धित चिंता सता सकती है।

कुंभ (Aquarius): अपने खर्च पर आपको संयम रखना होगा, साथ-साथ क्रोध और जिह्वा पर भी नियंत्रण की जरूरत होगी। अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद में उग्रता होने की संभावना रहेगी। मध्याह्न के बाद आपके विचारों में स्थिरता दिखायी देगी। कार्य सफलता मिलेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं।

मीन (Pisces): आज आपके घर में धार्मिक कार्य के आयोजन की संभावना है। परिवार में आनंदमय वातावरण रहेगा। कार्यसफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नए कार्य के लिए शुभ दिन है। वाणी और व्यवहार को संतुलित रखना आवश्यक है। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment