Thursday, July 21, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल July 22, 2016


मेष (Aries): आज दिन शुभ रहेगा। आप स्नेहीजनों, आत्मजनों और मित्रों के साथ सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मित्रों की ओर से लाभ होगा और उनके पीछे धन भी खर्च होगा। बड़े-बुजुर्गों और स्नेहीजनों का संपर्क होगा और उनके साथ व्यवहार भी बढ़ेगा।

वृषभ (Taurus): आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। आज आप नए कार्यों का आयोजन कर पाएंगे। नौकरी करने वालों और व्यावसायिकों के लिए दिन अच्छा है। नौकरी-पेशा लोगों पर उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी। पुराने अपूर्ण कार्य की पूर्णाहूति की भी संभावना है। पदोन्नति से आर्थिक लाभ हो सकता है।

मिथुन (Gemini): मानसिक रूप से आज का दिन दुविधाओं और उलझनों का है। शारीरिक रूप से अशक्त होने और आलस्य के कारण कार्य में उत्साह नहीं रहेगा। पेट के दर्द से परेशानी हो सकती है। धन का अपव्यय की आशंका। व्यवसाय में बाधाएं उपस्थित होंगी।

कर्क (Cancer): आज का दिन प्रतिकूलताओं भरा प्रतीत होता है। अतः किसी नए कार्य का प्रारंभ ना करें। क्रोध से दूर ही रहें तो बेहतर। कामवृत्ति और चोरी जैसे अनैतिक विचारों पर संयम रखें क्योंकि असंयमी होने से कार्य बिगड़ सकते हैं। सरकारी कार्यों में विघ्न आएंगे।

सिंह (Leo): आज का दिन मध्यम फलदायी लगता है। दांपत्यजीवन में तू-तू मैं-मैं होने की आशंका है। व्यापार के क्षेत्र में भी भागीदारों के बीच मनमुटाव हो सकता है। आप का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा पर जीवनसाथी के आरोग्य को लेकर मन चिंतातुर होगा। सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी।

कन्या (Virgo): आज आपके लिए दिन शुभ है। घर में सुख-शांति का वातावरण छाया रहेगा। और मन भी प्रसन्न रहेगा। सुखप्रद प्रसंग बनेंगे। आप का आरोग्य अच्छा रहेगा। बीमारी से पीड़ितों की परिस्थिति में सुधार आएगा। आर्थिक रूप से लाभ और यश प्राप्त होने के योग।

तुला (Libra): आज आप का दिन सुखपूर्वक बीतेगा। बौद्धिक प्रवृत्तियों और चर्चाओं में दिन बीतने की संभावना है। आज कल्पनाशक्ति और सृजनात्मक शक्ति का श्रेष्ठ उपयोग आप कर पाएंगे ऐसा प्रतीत होता है। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। आपकी प्रगति होगी।

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन शांतिपूर्ण रूप से व्यतीत करें, क्योंकि मन चिंताग्रस्त रहेगा और निजी सम्बन्धियों से अनबन के योग हैं। स्वास्थ्य के विषय में चिंता होगी, धनहानि और यशहानि हो सकती है। दस्तावेजी कार्यवाहियों में खास सावधानी बरतें।

धनु (Sagittarius): आज आप गूढ़रहस्यों और आध्यात्मिकता के रंगों में रंगे रहेंगे। बंधु-बांधवों के साथ आप का व्यवहार अच्छा रहेगा। नए कार्यों के प्रारंभ के लिए समय अच्छा है। मित्रों और स्नेहीजनों से मुलाकात हो सकती है। कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों से होड़ में विजय मिलेगी।

मकर (Capricorn): आज आप शेयर मार्केट के सट्टों और व्यापार में पूंजी लगाएंगे। आकस्मिक धनलाभ होगा। परिवारजनों के साथ विवाद से गृहस्थ वातावरण बिगड़ सकता है। गृहिणियों को किसी कारणवश मानसिक असंतोष रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा।

कुंभ (Aquarius): आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन लाभदायी है। कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ सैर-सपाटे पर जा सकते हैं। आध्यात्मिकता और चिंतनशक्ति अच्छी रहेगी। मित्रों और स्वजनों की तरफ से उपहार मिलने की संभावनाएं हैं।

मीन (Pisces): आज मानसिक व्याकुलता अधिक रहेगी अतः एकाग्रता की कमी रहेगी। धार्मिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। पूंजी निवेश में आज विशिष्ट ध्यान रखने की जरूरत है। स्वजनों से आज आप दूर रहें, क्योंकि उनसे मनमुटाव हो सकते हैं। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment