Sunday, July 17, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल July 18, 2016


मेष (Aries): गणेशजी कहते हैं कि आपका आज का दिन मिश्र फलदायी है। आज आप अस्वस्थता एवं व्यग्रता का अनुभव करेंगे। शरीर में थकान और आलस्य एवं मन की अशांति की अनुभूति होगी। आप आज थोड़े क्रोधित रहेंगे जिससे कार्य बिगड़ सकते हैं।

वृषभ (Taurus): आज का दिन सावधानीपूर्वक बिताएं, ऐसा गणेशजी सूचित करते हैं। आज किसी भी प्रकार के नए कार्य का प्रारंभ न करें। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खान-पान में विशेष ध्यान रखना हितकर है।

मिथुन (Gemini): आप का दिन आनंद-प्रमोद तथा भोग-विलास में बीतेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों से भेंट होगी। मित्रों तथा प्रियपात्रों के साथ मनोरंजनपूर्ण प्रवास हो सकता है। वाहनसुख मिलेगा। नए वस्त्रों की खरीदी और उसे पहनने के अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क (Cancer): गणेशजी कहते हैं कि आपका दिन अच्छी तरह से बीतेगा। घर में शांति तथा आनंद का वातावरण रहेगा एवं सुखमय प्रसंग बनेंगे। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें यश प्राप्त होगा। आरोग्य अच्छा रहेगा।

सिंह (Leo): आज का दिन आनंद से बीतेगा। आज आप अधिक कल्पनाशील बनेंगे। साहित्य-सृजन के तहत मौलिक रूप से काव्य रचना कि प्रेरणा होगी। प्रियतम के साथ हुई भेंट शुभ फलदायी होगी परिणामस्वरूप दिन भर मन प्रसन्न रहेगा। संतान की प्रगति के समाचार मिलेंगे।

कन्या (Virgo): आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। कई परेशानियों के कारण मन व्याकुल रहेगा। स्फूर्ति का अभाव होगा। स्वजनों के साथ अनबन रहेगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी।

तुला (Libra): आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी होगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। बंधुओं के साथ अच्छे संबंध रहेंगे तथा उनके साथ बैठकर घर के प्रश्नों की चर्चा होगी। किसी छोटे धार्मिक स्थल पर जाने का सफल आयोजन होगा। धन लाभ के योग हैं। विदेश से अच्छे समाचार आएंगे।

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी के कहने के अनुसार आज साधारण लाभ का दिन है। व्यर्थ के खर्च पर रोक लगानी होगी। परिवार में झगड़े न हों इसका विशेष ध्यान रखिएगा। कुटुंब के सदस्यों के बीच की गलतफहमी को दूर रखें।

धनु (Sagittarius): गणेशजी सूचित करते हैं कि आप शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आप निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्रा की संभावनाएं हैं। किसी रिश्तेदार के घर मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहने का अवसर आ सकता है।

मकर (Capricorn): आज के दिन आपको सावधानीपूर्वक रहने की सूचना गणेशजी देते हैं। आज व्यावसायिक कार्यों में सहकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा। खर्च सामान्य से अधिक रहेगा। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी तथा खर्च भी हो सकता है। आरोग्य संबंधी चिंता रहेगी।

कुंभ (Aquarius): गणेशजी कहते हैं कि नए कार्यों के आयोजन का प्रारंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है। नौकरी तथा व्यापार में लाभ होने की संभावना है। स्त्री मित्रों से कार्य मिल सकता है। लक्ष्मी देवी की कृपादृष्टि आज आप पर है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति बढ़ेगी।

मीन (Pisces): गणेशजी कहते हैं कि आपका दिन अत्यंत शुभ फलदायी होगा। आज आपके लिए कार्यसफलता और उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि के कारण प्रसन्नता भरा दिन रहेगा। व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि तथा सफलता मिलेगी। पिता तथा बड़े-बुजुर्गों से लाभ होगा। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment