Friday, July 15, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल July 16, 2016


मेष (Aries): आज सांसारिक विषयों से दूर रहकर आध्यात्मिक विषयों में व्यस्त रहेंगे। गहन चिंतनशक्ति इस विषय में आपको सहायता करेगी। वाणी पर संयम बरतना होगा, तभी अनर्थकारी विपत्तियों से दूर रह पाएंगे। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।

वृषभ (Taurus): परिवारजनों के साथ सामाजिक कार्यो में अथवा किसी पर्यटन-स्थल पर प्रवास का आनंद प्राप्त कर सकेंगे। व्यापारीगण को कारोबार में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापार की वृद्धि के संबन्ध में बातचीत आज हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होने की संभावना।

मिथुन (Gemini): कार्य-सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होने के लिए आज का दिन शुभ है। परिवारजनों के साथ आप आनंद-उल्लासपूर्ण वातावरण में सुखपूर्वक समय बिताएंगे। आर्थिक लाभ की भी आज संभावना अधिक है। आवश्यक विषयों के लिए खर्च हो सकता है।

कर्क (Cancer): शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता में आज का दिन बीतेगा। मित्रों और संतानों के विषय में चिंता बनी रहेगी। आकस्मिक धनखर्च के योग हैं। विवादजनक प्रसंगों को आज टाल दें। संभव हो तो प्रवास भी न करें। बौद्धिक चर्चा से दूर ही रहें तो बेहतर।

सिंह (Leo): वाणी और वर्तनी पर संयम बरतने से वाद-विवाद से बच सकेंगे। माता के साथ विवाद होने की संभावना है। वैचारिक रूप से नकारात्मकता आपके मन पर छा सकती है। स्थायी संपत्ति के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर सावधानीपूर्वक करें। स्वास्थ्य के प्रति आज विशेष ध्यान रखें।

कन्या (Virgo): आज शारीरिक प्रफुल्लता और मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होने से मन शांत रहेगा। कार्य में भी सफलता प्राप्त होने के योग हैं। परिवारजनों और स्नेहीजनों के साथ संबन्धों में मधुरता बनी रहेगी। उनका सहयोग भी आपको प्राप्त होगा।

तुला (Libra): मन के दुविधा में रहने के कारण किसी निर्णय पर आ पाना संभव नहीं हो पाएगा। आज आवश्यक कार्य के प्रारंभ के लिए भी दिन उचित नहीं है। व्यवहार में आपकी जड़ता के कारण आपको ही दुःख होने की संभावना अधिक है। हठीलापन छोड़ने से परिणाम सकारात्मक आएगा।

वृश्चिक (Scorpio): आज शारीरिक और मानसिक रूप से आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात से आनंद की अनुभूति होगी। किसी रमणीय स्थल पर प्रवास या पर्यटन की संभावना अधिक है।

धनु (Sagittarius): आपकी वाणी और वर्तनी पर आज संयम न रखने पर मुसीबत खड़ी होने की संभावना अधिक है। क्रोध पर भी संयम बरतें नहीं तो किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। मानसिक रूप से चिंता सता सकती है। अकस्मात से संभलें। आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा।

मकर (Capricorn): आज का दिन लाभदायी है। सम्बन्धियों और मित्रों के साथ आनंददायी भेंट होगी। विवाहोत्सुकों को इच्छित पात्र मिलने से आनंद में वृद्धि होगी। व्यापार की दृष्टि से भी लाभदायी दिन है। प्रवास या पर्यटन होगा और मित्रों से उपहार प्राप्त होंगे।

कुंभ (Aquarius): आज आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। जो कि आपके लिए आनंददायी अनुभूति होगी। कार्यालय में सहकर्मचारी भी आपको सहयोग देंगे। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा।

मीन (Pisces): आज उच्च अधिकारी के साथ सम्बन्धों में दरार न पड़े इसका ध्यान रखें। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद को संभवतः टालें। वैचारिक स्तर पर नकारात्मकता को दूर कर दीजिएगा और मानसिक रूप से स्वस्थ होने का प्रयास करें। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment