Saturday, July 9, 2016

नवभारत टाइम्स - आज का राशिफल

Newsletter - Navbharat Times

If you are having trouble viewing this newsletter, please click here for latest newsletter
भविष्यफल July 10, 2016


मेष (Aries): आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ संघर्ष में आपकी ही जीत है। किसी रचनात्मक काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं।

वृषभ (Taurus): परिश्रम के अनुपात में अल्प परिणाम मिलने पर भी आप निष्ठापूर्वक कार्य को आगे बढ़ाएंगे। मृदुवाणी नए सम्बंध स्थापित करने में सहायक बनेंगे। कला तथा पढ़ने, लिखने में आपकी रुचि रहेगी। विद्याभ्यास के लिए अनुकूल समय है।

मिथुन (Gemini): आज अत्यधिक भावुकता रहेगी। विशेष रूप से जलाशय और स्त्रीवर्ग से सचेत रहना पड़ेगा। मन की परिस्थिति डांवाडोल रहने के कारण निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा। कौटुंबिक या जमीन जायदाद के प्रश्न हाथ में न लेना हितकर रहेगा। स्वस्थ निद्रा का अभाव रहेगा।

कर्क (Cancer): आज कार्य सफलता आपकी राह देख रही है। इसके कारण आपका आनंद उत्साह दुगना होगा। मन ताजगी और प्रफुलता अनुभव करेगा। मित्रों, सगे-सम्बंधियों के साथ मुलाकात और प्रवास पर्यटन पर जाने का कार्यक्रम बनेगा।

सिंह (Leo): आपका दिन मिश्र फलदायी रहेगा। लंबी अवधि के आयोजन आपको द्विधा में डालेंगे। कार्य में निर्धारित सफलता नहीं मिलेगी। परिवार में मेल- मिलाप का वातावरण रहेगा। आय की अपेक्षा व्यय की मात्रा अधिक रहेगी। क्रोध और अहं आपका काम बिगाड़ेगा।

कन्या (Virgo): आपकी वाणी का माधुर्य नए सौहार्दपूर्ण सम्बंध स्थापित करने में उपयोगी साबित होंगा। वैचारिक समृद्धि बढ़ेगी। व्यापार-धंधे में लाभ के साथ सफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी बना रहेगा। मित्रों एवं स्नेहीजनो के साथ मिलन होगा।

तुला (Libra): आज आपको स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखना पड़ेगा। मनमाना व्यवहार आपको मुसीबत में डाल सकता है। वाणी पर संयम रखना पड़ेगा अन्यथा किसी के साथ झगड़े- फसाद होने की संभावना है। मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा।

वृश्चिक (Scorpio): नौकरी-धंधा और व्यवसाय के क्षेत्र में आज आपको लाभ ही लाभ है। इसके साथ मित्रों, सगे- सम्बंधियों और बुजुर्गों की तरफ से भी लाभ प्राप्ति का संकेत है। शरीर और मन से आप खूब प्रफुलित रहेंगे। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। अविवाहितों के लिए विवाह योग बनता है।

धनु (Sagittarius): आर्थिक और व्यापारिक आयोजन करने के लिए शुभ दिन है। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। परोपकार की भावना रहेगी। आमोद-प्रमोद के साथ आपका दिन व्यतीत होगा। नौकरी-व्यवसाय में पदोन्नति और मान-सम्मान प्राप्त होगा। गृहस्थजीवन में आनंद व्याप्त रहेगा।

मकर (Capricorn): आपका आज का दिन मिश्र फलदायक साबित होगा। बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएँगे। फिर भी मन के किसी कोने में आपको अस्वस्थता अनुभव होगा। संतानों की समस्याओं के विषय में चिंता पैदा होगी।

कुंभ (Aquarius): नकारात्मक विचारों से मन में हताशा पैदा होगी। इस समय मानसिक उद्वेग और क्रोध की भावना का अनुभव करेंगे। खर्च बढ़ेगा। वाणी पर संयम न रहने के कारण परिवार में मनमुटाव और झगड़े होने की संभावना है। स्वास्थ्य खराब होगा। दुर्घटना से बचें।

मीन (Pisces): आपका आज का दिन सुख- शांति से व्यतीत होगा। व्यापारियों को भागीदारी के लिए उत्तम समय है। पति-पत्नी के बीच दांपत्यजीवन में निकटता का अनुभव होगा। प्रेमीजनों का रोमांस अधिक गहरा बनेगा। सार्वजनिक जीवन में प्रसिद्धि मिलेगी। (बेजन दारूवाला)



 
About Us |  Advertise with Us |  Terms of Use |  Privacy Policy |  Feedback |  Sitemap
Copyright © 2015 Bennett Coleman & Co. Ltd. All rights reserved. For reprint rights: Times Syndication Service

If you want to unsubscribe the service, please click here

No comments:

Post a Comment